• Tue. Nov 17th, 2026

कल्पनापुरी के श्मशान जंगल में खूनी संघर्ष, बोतल से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी दबोचे गए

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर के कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के समीप मंगलवार को एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सुनसान जंगल में हुई इस वारदात को युवक के साथ मौजूद दो साथियों ने अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब की बोतल से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। वारदात की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर पुलिस हरकत में आ गई।
थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिले, इसके लिए श्मशान भूमि से सटे जंगल और आसपास के रास्तों की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद दो संदिग्धों को बल प्रयोग कर अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने साथियों के साथ जंगल के एकांत हिस्से में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बोतल से किए गए हमले में युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, विवाद की मूल वजह और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई थी। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई थी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *