• Fri. Feb 20th, 2026

पर्यावरण को नष्ट कर रही है रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2024

लोयाबाद-पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरा विश्व चितिंत है। लेकिन सिजुआ क्षेत्र की कनकनी व लोयाबाद कोलियरी क्षेत्र मे संचालित रामअवतार आऊटसोसिंग कंपनी के द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है।

वन-विभाग के लगाये पेड़-पौधे की सुरक्षा की बजाए उन्हे नष्ट होने दिया जा रहा है। बताया जाता है कि कनकनी व लोयाबाद कोलियरी क्षेत्र के 6 नंवर चानक के समीप मे वन विभाग द्वार किये गए पौधारोपण 2021-22 मे किया गया।

उक्त स्थल पर पेड़-पौधे काफी बड़े-बड़े भी हो गए थे। लेकिन कोलियरी व कंपनी प्रबंधक परियोजना चलाने के लिए हरे भरे पेड़ पौधे को नष्ट कर दिया

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा लोयाबाद एवं कनकनी क्षेत्र मे करीबन 300 पूर्व ओबी डंप के समीप मे पेड़-पौधे के वृक्ष लगाया गया।

जहां पुनः रामअवार कंपनी नियम को ताक पर रखकर ओबी डंपिंग कर पेड़ पौधे नष्ट कर है। वही इस संबंध मे वार्ड आठ के निर्वतमान पार्षद महावीर पासी ने कहा कि कंपनी द्वारा ओबी का कार्य किया जा रहा है। जो पूर्व से लगे पेड़ -पौधे के ऊपर गिराकर नष्ट किया जा रहा है।

वही जनता मजदूर संध सिजुआ क्षेत्र सं० पांच के क्षेत्रिय सचिव (असंगठित) सह क्षेत्रिय सहायक सचिव चन्द्रशेखर राजभर ने कहा कि एरिया पांच के अन्तर्गत जितने भी आऊटसोसिंग चल रही है सभी नियमो को ताक पर रखकर कार्य कर रही है और बीसीसीएल एवं कंपनी के द्वारा आये दिन जिन्दानुमा वृक्ष पर गर्म ओबी डंपिंग कर मारा जा रहा है।

जिससे क्षेत्र का दूषित वातावरण हो रहा है लोग दमा सहित अन्य बिमारी से ग्रसित हो रहा है।देश की ऊर्जा को पूरा करने के लिए कोयला का उत्पादन जरूरी है पर मानव को शुद्ध वायु के लिए पर्यावरण की सुरक्षा भी उतना ही जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *