• Thu. Feb 19th, 2026

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ब्रिटेन और अमेरिका ने शरण देने से किया इंकार,

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2024

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरु हुए बवाल के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है। वह पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत की शरण में आई है। वहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अमेरिका और ब्रिटेन दोनों ने ही शरण देने मना कर दिया है।

शेख हसीना को कुछ समय बाद भारत को भी छोडऩा पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा और बांग्लादेश के हालात को लेकर बैठक भी की है।

बांग्लादेश से भारत द्वारा शेख हसीना को गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी है। बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय बार एसोशियेशन के अध्यक्ष एम महबूब उद्दीन ने ये मांग उठाई है। उन्होंने मांग की है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना को अरेस्ट करे और ढाका वापस भेजे।

इस दौरान विपक्षी खालिदा जिया के कई समर्थक ने भी बोल दिया कि हम भारत के लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहते हैं। पूर्व पीएम के देश छोडऩे के बाद सरकार के कई मंत्रियों ने भी बांग्लादेश को छोड़ दिया है। खबरों के अनुसार, शेख हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहिबुल हसन चौधरी और सहकारिता मंत्री मोहम्मद ताजुल इस्लाम भी अब बांग्लादेश को छोड़ दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *