• Thu. Feb 19th, 2026

दरभंगा में एम्स निर्माण की मंजूरी मिलते हीं जमीन का दाम आसमान छूने लगा, 2 लाख कट्टा के जमीन का क़ीमत हुआ 20 लाख

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2024

दरभंगा में एम्स बनने वाला है. इसकी मंजूरी मिलने और जमीन तय होने के बाद उसके आसपास के इलाके की जमीन के दाम एकदम आसमान छूने लगे हैं.

अब दूसरे राज्यों के लोग भी यहां जमीन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. दरभंगा में बिहार का ये दूसरा एम्स होगा. तकनीकी टीम ने एक जमीन पसंद करके उसे मंजूरी दे दी है. यह स्थान शहर से महज 6 किलोमीटर की दूर है. पहले पिछड़े क्षेत्रों में शामिल था.

दरभंगा. दरभंगा में एम्स बनने वाला है. इसकी मंजूरी मिलने और जमीन तय होने के बाद उसके आसपास के इलाके की जमीन के दाम एकदम आसमान छूने लगे हैं. अब दूसरे राज्यों के लोग भी यहां जमीन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

दरभंगा में बिहार का ये दूसरा एम्स होगा. तकनीकी टीम ने एक जमीन पसंद करके उसे मंजूरी दे दी है. यह स्थान शहर से महज 6 किलोमीटर की दूर है. पहले पिछड़े क्षेत्रों में शामिल था.

एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तकनीकी टीम ने एकमी टू शोभन बाईपास सड़क के किनारे बलिया मौजे की जमीन को स्वीकृति दी है. इसके बाद से इस क्षेत्र में जमीन की कीमतें रातों रात बढ़ गई हैं.

2 से 25 लाख कट्टा दाम
स्थानीय निवासी सुधीर कुमार ने कहा एम्स बनने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. आसपास के लोग जो दूसरे राज्यों में जाकर काम करते थे अब अपने क्षेत्र में ही उन्हें रोजगार उपलब्ध हो सकेगा. एम्स बनने के बाद बड़े-बड़े होटल, मॉल और भी कई अपार्टमेंट बनेंगे. यहां जिस जमीन की कीमत 2 लाख रुपए कट्ठा होती थी आज उस जमीन को 20 लाख रुपए कट्ठा खरीद रहे हैं. अभी एम्स निर्माण स्थल से लेकर भरौल चौक तक सड़क किनारे 15 से 20 लख रुपए कट्ठा जमीन बिक रही है. भरौल चौक से लेकर मुस्तफापूर पर तक 20 से 22 लख रुपए कट्ठा जमीन बिक रही है. वहीं मुस्तफापुर से लेकर एकमी तक सड़क किनारे तक जमीन के दाम 22 से 25 लख रुपए कट्ठा तक पहुंच गए हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *