• Tue. Jul 7th, 2026

5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन, डीवीसी परिसर में मनाया गया दीपोत्सव

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

डीवीसी के 79वें स्थापना दिवस समारोह के तहत सोमवार को स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 5100 दीप प्रज्वलित कर पूरे परिसर को आलोकित किया गया।

 

इस अवसर पर बीटीपीएस के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, ए.ए. कुजूर, रश्मि अरजरिया सहित डीवीसी के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीवीसी +2 हाई स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक ढंग से दीपों को सजाकर उनका सामूहिक दीप प्रज्वलन किया। दीपों से “DVC ” की मनमोहक आकृति बनाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी (फायर क्रैकिंग) के साथ दीपोत्सव का समापन हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *