
बलियापुर/बोकारो: झारखंड इंटरमीडिएट कला संकाय (Arts Stream) की राज्य टॉपर छोटी कुमारी की आईएएस बनने की राह अब और आसान हो गई है। एक साधारण मजदूर की इस होनहार बेटी की आर्थिक मदद के लिए हरिओम सेवा संस्था, बलियापुर आगे आई है। संस्था ने छोटी कुमारी को 5 महीने के मेस खर्च के रूप में ₹10,000 (दस हजार रुपये) की सहायता राशि प्रदान की है।
शुक्रवार को हरिओम सेवा संस्था की टीम बोकारो स्थित छोटी कुमारी के आवास पर पहुँची और उन्हें यह राशि सौंपी। इस अवसर पर संस्था ने भरोसा दिलाया कि आगे भी पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि छोटी कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से यह एक छोटी-सी पहल है, लेकिन समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसी प्रतिभाओं का सहयोग करना चाहिए, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने कहा कि छोटी कुमारी जैसी मेधावी छात्राएं समाज की प्रेरणा हैं। ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक अभाव किसी प्रतिभा के लिए बाधा नहीं बनना चाहिए और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा l
कार्यक्रम में उपस्थित लोग:
इस दौरान सिंदरी विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, हरिओम सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ. स्वरूप चौधरी, सदस्य रंजीत महतो, साजिद हुसैन ,दीपक सवाल प्रभात खबर संवाददाता, बच्ची के पिता भवानी शंकर नायक सहित पूरा परिवार के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छोटी कुमारी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके आईएएस बनने के लक्ष्य में पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया।
संस्था का संकल्प:
संस्था के संस्थापक सदस्य प्रेमांशु पाल ,प्रभास पाल ,सूर्य गोपाल भट्टाचार्य ,सक्रिय सदस्य शंकर दास , हारु बाउरी,आमोद बावरी, सलाहकार डॉ राजेश सिंह एवं प्रसुन्न दास गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार ,बबलू बावरी ,अनिल, मुकेश महतो, अमित, कृष्णा ,विजय दत्त, विश्वजीत चक्रवर्ती ,दिलीप, रंजीत ,दिनेश, चंदन , विजय रजक प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम, राणा प्रताप संजय रावत ,असित, रंजन ,सुधीर सहित अन्य सदस्य ने छोटी कुमारी के उज्जवल भविष्य के शुभकामना देते हुए संस्था के हर एक सदस्य को आभार और धन्यवाद दिए l सभी ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा का भविष्य न रुके, इसके लिए संस्था हमेशा तत्पर रहेगी और सामाजिक-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
