• Fri. Jul 24th, 2026

सरायकेला सदर अस्पताल में हुआ ओरल एक्स्ट्रा साइनस का सफल ऑपरेशन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 24, 2026
crescent ad
सरायकेला – सदर अस्पताल सरायकेला में शुक्रवार को चौका थाना अंतर्गत चारु महतो के गाल के ऊपर एक मांस का गांठ पिछले 6 महीना से बना हुआ था ।जो काफी दर्द और असहनीय था उन्हें खाने पीने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
चिरू महतो का रेगुलर चेकअप तथा जांच के बाद आज सदर अस्पताल के दंत विभाग में सीनियर डेंटल सर्जन डॉक्टर रीना सिंह तथा दंत स्वास्थ्य विज्ञान राजू कुमार पासवान द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।
मुंह तथा दांतों की अच्छी सफाई रखने की सलाह भी दी गई।।यह बीमारी तंबाकू पदार्थों गुटका, पान मसाला ,खैनी ,तथा नशीली मादक पदार्थ खाने से, मुंह के अच्छी साफ सफाई नहीं करने के कारण होती है.।
इसलिए ऐन . सी. डी विभाग सरायकेला खरसावां द्वारा समय समय पर विभिन्न गतिविधियों कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जा राह है तथा सभी से आग्रह किया जाता हैं
कि तंबाकू पदार्थों से दूरी बनाए रखें और दूसरों को भी इसी दूरी बनाने के लिए प्रेरित करे।ताकि किसी को भी इस तरह के बीमारियों का सामना न करना पड़े जिसके कारण आप जटिल बीमारी कैंसर के गिरफ्त से अपने और अपने परिवार से दूर हो और एक समय तक घर के सभी लोग इस मानसिक प्रताड़ना का शिकार बने।
जिंदगी चुने।तंबाकू नहीं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *