• Fri. Jul 24th, 2026

बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा गाँव में गाजे- बाजे के निकली बाहुड़ा रथयात्रा , उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2026
crescent ad

 

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत अतंर्गत मधुआबेड़ा गाँव में शुक्रवार को बाहुड़ा रथयात्रा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।दोपहर में जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरू हुई।

यात्रा गाजे-बाजे, संकीर्तन और जयकारों के बीच निकली। श्रद्धालु पूरे जोश और भक्ति के साथ रथ खींचते नजर आए। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रथ खींचा।

महिलाओं की भागीदारी ने भक्ति और समर्पण का अद्भुत दृश्य पेश किया।श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा की। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और “जय जगन्नाथ”के जयकारों से भक्तिमय हो गया।हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। रथयात्रा शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *