• Fri. Sep 11th, 2026

Adityapur : एनआईटी मोड़ की सड़क मरम्मत पर इसरो ने जताया आभार, अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष रूपेश कटारिया के नेतृत्व में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन एवं उपनिदेशक दिनेश रंजन से मुलाकात कर एनआईटी मोड़ के समीप लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत पूरी होने पर उन्हें धन्यवाद एवं बधाई दी।
संगठन द्वारा उक्त सड़क की मरम्मत की मांग लगातार उठाई जा रही थी। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र के सुधा मोड़, बेबको मोड़ तथा उषा मोड़ प्रवेश मार्ग के पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग भी रखी।
इस पर क्षेत्रीय निदेशक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रवेश मार्गों की सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की कई आंतरिक सड़कें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनके पुनर्निर्माण का कार्य अगले एक से डेढ़ माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *