• Sat. Apr 25th, 2026

सादगी, साहस और सच की आवाज़ थे उपेंद्रनाथ मालाकार — 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव के भूतपूर्व पत्रकार स्वर्गीय उपेंद्रनाथ मालाकार की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एस.एस. चौरसिया रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर कुमार ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेश कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शिव शंकर कुमार द्वारा स्वर्गीय मालाकार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी पत्रकारों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मालाकार सादगीपूर्ण जीवन, निर्भीक पत्रकारिता और जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्ष 1999 से पत्रकारिता की शुरुआत की और गांव-गांव साइकिल से जाकर खबरों का संकलन करते थे। उनकी लेखनी में सच्चाई और बेबाकी का ऐसा प्रभाव था, जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई।पत्रकारों ने कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सादगी, निडरता और पत्रकारिता में कटु प्रहार की शैली को अपनाकर ही सच्ची पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव शंकर कुमार, नरेश कुमार, दीपक सिन्हा, अमित मालाकार, रितेश ठाकुर, आशीष कुमार, शमशेर आलम, रंजीत साव, राजेश कुमार, शिवनारायण साहू, बिरेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, अनुज कुमार एवं पृथ्वीराज गुप्ता सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *