• Sat. Apr 25th, 2026

नापोखुर्द पंचायत का परचम, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से हुई सम्मानित 

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव।प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द पंचायत ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नापोखुर्द पंचायत की मुखिया गणेश साव एवं पंचायत सचिव श्वेता कुमारी को ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा संयुक्त रूप से “उत्कृष्ट पंचायत” का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान पंचायत के समग्र विकास, बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का परिणाम है।

बताया गया कि पंचायत उन्नति सूचकांक एवं ग्राम सभा श्रेणी में नापोखुर्द पंचायत ने हजारीबाग जिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पंचायती राज की निदेशक बी. राजेश्वरी, मुख्य सचिव, उपायुक्त सहित राज्यभर के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।यह उपलब्धि न केवल नापोखुर्द पंचायत, बल्कि पूरे बड़कागांव प्रखंड के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *