
बोकारो थर्मल

कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल द्वारा एएसआईएससी ज़ोनल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों, विशेषकर अंडर 14 वर्ग में खिलाड़ियों ने अद्भुत एकाग्रता, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गई। यह आयोजन विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम.डेलिया एसी एवं प्रबंधक सिस्टर एम.इननेट एसी के मार्गदर्शन और सहयोग से अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

उनके नेतृत्व में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट रूप से की गईं, जिससे प्रतियोगिता सफल रही।विद्यालय के प्राचार्या एवं आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। ओवरऑल चैंपियनशिप कार्मेल स्कूल धनबाद सीएमआरआई को एवं रनरअप का स्थान कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल को मिला।
मुख्य आर्बिटर बिनोद कुमार साव ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और खेल भावना का भी विकास करती है। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी चंद एवं बबीता सोनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अंकुश ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशांतो, आश्रिता, शिबू, तारीक, सुरेश, अर्जुन, धनंजय, जितेंद्र, नागेश्वर, गोम्स, प्रशांत आदि शिक्षकों का अहम योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
