
*धनबाद :* धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में शनिवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, महिलाओं के आरक्षित कोच में मिलने वाले पुरुष यात्री एवं बिना बुक कि ए सामान के साथ यात्रा कर रहे 396 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े ग ए यात्रियों से एक लाख चालीस हजार रुपये की वसूली की गई।
अभियान धनबाद से कोडरमा, कोडरमा से पहाड़पुर एवं गोमो से चन्द्रपुरा खंडों में चला। अभियान के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ टिकट चेकिंग सहित सीटीआई, सीआईटी एवं बड़ी संख्या में टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे। इस दौरान धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (13305), दुमका-रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस (13319/20), जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152), पटना- रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस(12365), पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (12801/ 02), पूर्णिया- हटिया- पूर्णिया एक्सप्रेस (18625/ 26), आसनसोल-वाराणसी- आसनसोल मेमू एक्सप्रेस(13553/ 54) गाड़ियों में चेकिंग की गई l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
