
सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क मार्ग पर घाटडुलमी स्थित माउंट टेन व्यू ढाबा एंड रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए चार अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
अपराधी ढाबा में दिन भर की बिक्री के करीब 7 हजार रुपये और संचालक प्रकाश महतो व कर्मी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पिस्टल निकालने के दौरान एक गोली जमीन पर गिर गई। घटना बीते गुरुवार देर रात की है।
सूचना पर चौका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर गोली को जब्त किया है।
किया हे मामला ..? ढाबा संचालक प्रकाश महतो ने बताया कि देर शाम दो बाइक पर चार युवक आए। एक बाइक R15 और दूसरी स्प्लेंडर थी। ढाबा में आकर खाने का ऑर्डर दिया। शाम होने के कारण खाना खत्म हो गया था, लेकिन उनके ऑर्डर पर खाना बनाया गया। चारों ने मछली-भात खाया। बिल देने के लिए काउंटर पर गए, उसी दौरान एक ने पिस्टल निकाली।
पिस्टल निकालते देख संचालक प्रकाश महतो ने उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर दूसरे अपराधी ने हथौड़े से प्रकाश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद अपराधी काउंटर में रखे करीब 7 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर दो बाइक से चौका की ओर भाग गए।
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने ढाबा परिसर में गिरी पिस्टल की एक गोली जब्त की है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बानसा स्थित सरकारी शराब दुकान में भी लूट का प्रयास किया गया था। उसी रात NH-33 उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप में पिस्टल की नोक पर सेल्समैन से 25 हजार रुपये लूट लिए गए थे।
लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से क्षेत्र के लोग और व्यवसायी वर्ग भयभीत हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
