• Fri. Jul 3rd, 2026

आज सिजुआ के जोगता में पांच घर फिर हुआ जमींदोज, क्षेत्र में दहशत,पीड़ित परिवार हुआ वेघर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 8, 2023
crescent ad

 

धनबाद के बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र में जोरदार आवाज के साथ फिर पांच घर जमींदोज हो गयी है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी जानमाल की हानि नही हुई लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त सूचनानुसार धनबाद के बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र जोगता 11 नंबर में आज रविवार को अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज हो गया.

हालांकि इस घटना में सभी पांच परिवार के परिजन बाल-बाल बच गये. घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है.

धनबाद के सिजुआ बीसीसी एल सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र जोगता 11 नंबर में रविवार को अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज हो गया. हालांकि इस घटना में सभी पांच परिवार के परिजन बाल-बाल बच गये. घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर उधर -भटक रहे है. भू – धंसान इलाके से तेजी से गैस रिसाव हो रहा है. जिससे बस्ती के लोगों को काफी परेशान है. घटना के बाद स्थानीय लोगो के बीच बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ रोष है. घटना की जानकारी मिलते ही जोगता थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *