• Sat. Apr 18th, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता उमेश गोस्वामी ने हुसैनबाद विधायक से किए मुलाक़ात!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024
crescent ad

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष श्री उमेश गोस्वामी ने निरसा प्रखंड अध्यक्ष विमल शेख एवं कपिल बनर्जी और पार्टी कई कार्यकर्त्ता ने हुसैनाबाद के विधायक शह पूर्व मंत्री श्री कमलेश सिंह से मिलकर धनबाद जिले के समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि पूरे जिला में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जनता सही काम नहीं कर रहे हैं राज्य सरकार पूर्ण रूप से हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं! कोई भी प्रतिनिधि इस पर कोई पहल नहीं कर रहे हैं इस पर विद्यायक कमलेश सिंह कहा की आप लोग तैयारी कीजिए इस बार पूरे प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार को झारखण्ड से हटाने का काम करेगी आने वाला समय में झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक अलग पहचान बनाएगी निरसा सहित दर्जनों सीटों पर पार्टी विधानसभा के चुनाव लड़ेगी और पूरी ताकत के साथ लड़ेगी अगले माह आऊंगा पार्टी कार्यकर्ता के साथ आम जनता से भी मिलने का आश्वासन दिया!और जनता की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन पूरे राज्य में किया जाएगा और इसमें सरकार का पोल पट्टी खोला जाएगा पूरे राज्य में कोयला लोहा बालू चोरी हो रहा है लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है प्रतिदिन झारखंड के बेरोजगार युवक रोजगार के लिए पलायन कर रही है एक-एक करके दिन प्रतिदिन कल कारखाने बंद हो रहे हैं सरकार उद्योग लगाने का काम नहीं कर रहा है! यदि सरकार उद्योग लगाने का काम करता तो झारखंड से युवक रोजगार के लिये, बाहर नहीं जाते!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *