• Sat. Apr 18th, 2026

चिरकुंडा(धनबाद): देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी नगर वासियों ने लिया संकल्प।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2024
crescent ad

चिरकुंडा: देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी नगर वासियों ने लिया संकल्प।नगर प्रशासक श्री संदीप पासवान ने मुंह मीठा कराकर सभी का किया स्वागत।

चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा आयोजित नगर भवन सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में माननीय सांसद पशुपति नाथ सिंह जी, माननीय विधायक श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता जी, भाजपा के वरीय नेता श्री गणेश मिश्र जी, निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी ,जिला भाजपा ग्रामीण के उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश सिंह जी का नगर प्रशासन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।।

इस कार्यक्रम के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया चिरकुंडा शाखा द्वारा PMEGP ऋण का वितरण माननीय सांसद पशुपति नाथ सिंह जी के द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में लाभार्थी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से के केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

साथ ही नगर प्रशासक श्री संदीप पासवान द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाने का उपस्थित देवतुल्य जनता संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कि गई।

कार्यक्रम का संचालन नगर प्रबंधक श्री मुकेश निरंजन जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सुबह से ही नगर विकास के CMM अरुण बराइक उत्तम जी, और सभी कर्मी लगे हुए थे।
इस पावन बेला अवसर पर जिला मंत्री अनिल यादव, बापी सेन गुप्ता, जगरनाथ सिंह, रंजित मोदी, अजय चौधरी, उप प्रमुख विनोद दास, रानी कराई, मुन्ना चौहान, इरफान खान, पप्पू सिंह, अभिषेक दास, जगरनाथ गोस्वामी, धीरज सिंह, मिथलेश साव इत्यादि देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *