• Tue. Apr 21st, 2026

राज सिन्हा ने किया नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी।धनबाद प्रखंड के लोयाबाद कोक प्लांट स्थित राजयकृत मध्य विद्यालय पांडरकनाली में डीएमएफटी मद से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित भवन में एसेम्बली हॉल, डाइनिंग हॉल, किचन रूम, साइकिल स्टैंड, शौचालय और बाउंड्री वॉल व अन्य का उद्घाटन मंगलवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर व नारीयल फोड़ कर किया।
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि डीएमएफटी मद से स्कूल में जरूरी काम हुआ हैं। इससे बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई का स्तर भी बेहतर हो सकेगा। मौके पर मनोज मालाकार, रवि सिन्हा, सुप्रभात कुमार, चंद्रशेखर मुर्मू ( प्रधानाध्यापक ), कल्याणमय चटर्जी, रविंद्र कुमार, जॉन जयवंत, नीता कुमारी, गुड्डू सिंह, मासूम अंसारी ( दोनों संवेदक ), जयप्रकाश पासवान, राजेश रजक, संतोष पासवान, संदीप कुंडू, बाल मुकुंद राम, मोहन मंडल, चंडी हरि, प्रदीप पासवान व अन्य मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *