• Fri. May 15th, 2026

बेलाही पंचायत के ग्राम बरवाडीह में घर घर जा कर समर्थन मांगते मुखिया उम्मीदवार मनोज यादव।

Pintu Yadav's avatar

ByPintu Yadav

May 8, 2022
crescent ad

चौपारण : प्रखण्ड के बेलाही पंचायत के ग्राम बरवाडीह में मुखिया उम्मीदवार मनोज यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया जिसमे सभी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना जिसमे अभी तक लोगों तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला,लोगों ने बताया अभी तक सिर्फ व्यक्ति विशेष लोगों को ही लाभ मिला है पिछड़े वर्ग को नजरंदाज किया गया है।

मनोज यादव ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंचायत की कमान अगर जनता जनार्दन मुझे देती है तो समान भाव से सबको सरकारी योजनाएं का लाभ दूंगा,जिसके लिए मैं संकल्पित हूं,लोगो से मिलकर क्रम संख्या 6,नाव छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की,लोगों ने समर्थन देने का पूर्ण विश्वास दिलाया।

जनसंपर्क मैं मनोज यादव के साथ अशोक भुइयां, पप्पू राणा,जोधन भुइयां,रिंकू भुइयां,उपेंद्र यादव,संजय यादव,उदय ठाकुर,तुफानी भुइयां,सहित दर्जनों लोग सामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *