• Fri. Apr 17th, 2026

निरसा अनुमंडल के कालूबथान ओपी परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में लिया गया पर्व मनाने का निर्णय*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 5, 2022
crescent ad

 

रिपोर्ट:-नरेश विश्वकर्मा

निरसा : निरसा अनुमंडल क्षेत्र के कालूबथान ओपी परिसर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कालूबथान ओपी परिसर में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के साथ बैठक किया गया।

इस दौरान केलियासोल बीडीओ रेणु कुमारी,सीओ दिवाकर दुबे , प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल और ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रावत साथ शांति समिति के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा और शांतिपूर्ण मोहरम संपन्न हो जिसको लेकर बैठक में वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा- रखा। बैठक में ओपी प्रभारी मुकेश रावत ने बताया कि क्षेत्र में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो जिसको लेकर बैठक आहूत की गई है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के हुड़दंग करने वाले या शांति को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहेगी।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे व अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी या संदेश भेजने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अखाड़ा के दौरान दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। मोहर्रम जुलूस में आग या ज्वलनशील पदार्थ के साथ ख़तरनाक खेल नही दिखाना है। बैठक में शांतिपूर्ण सौहार्द के साथ मोहर्रम पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *