• Thu. Nov 19th, 2026

केंदुआडीह 5 नंबर छठ तालाब पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

केंदुआ। श्री श्री छठ पूजा समिति केंदुआडीह 5 नंबर छठ तालाब पर ए वन क्लब के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व मंच पर उपस्थित केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार को शॉल भेंट किया गया। वहीं पुटकी सीओ विकाश आंनद को चुनरी तथा मेमोंटो व अन्य अतिथि जनों को चुनरी ओढा कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन जिले के समाजसेवी कुंभनाथ सिंह के द्वारा दिप प्रज्वलित कर किया गया। साथ मे पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत मौजूद थे। वहीं पूजा समिति की ओर से उन्हें चुनरी व फोटो भेंट कर सम्मानित किया। तद्पश्चात गंगा आरती का शुभारंभ आचार्य मंडली वाराणसी ने साउंड सिस्टम मंत्र उच्चारण के साथ किया। पूरा छठ तालाब हजारों दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरी थी। इस गंगा आरती की दर्शन को दूर दराज के लोग भी पहुंचे हुए थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति एवं क्लब सदस्यों में रामबालक पासवान, दिलीप पासवान,अवधेश पासवान,प्रकाश पासवान,मेदनी पासवान,सुरेश पासवान इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *