
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। पुटकी ए टाइप स्थित पीबी एरिया गेस्ट हाउस में शुक्रवार को द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीपी सिंह ने किया। बैठक में बीसीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य, आईएसओ, सुरक्षा सदस्य (मुख्यालय) एवं पीबी एरिया प्रबन्धन के सदस्य शामिल हुए। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से उत्पादन एवं सुरक्षा को विस्तार रूप से बताया गया। इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी अंतर्गत पैच ए एवं पैच बी का निरीक्षण किया। एक लाख 32 केवी स्टेशन का भी विजिट किया। बैठक में पीबी एरिया जीएम अरिंदम मुस्तफी, आरके शर्मा, एचआर कुरैशी, एके वर्मा, जेके सिंह, ज्ञानेश्वर, शुभम झा, डॉक्टर जे मुखर्जी, सुशील सिन्हा, मुख्यालय से सोमेन राय, नरेश राय, टीके दास, सेफ्टी बोर्ड सदस्य आरपी सिंह ( कोइमपं ), अरविंद कुमार सिंह (जेएम एस), उमेश कुमार सिंह ( बीएमएस ), आनंदमयी पॉल ( बिसीकेयू ), शिशिर कुमार महतो ( एटक ), आरके तिवारी ( राकोमयू ) थें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
