• Fri. Apr 17th, 2026

अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से की बमबाजी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 6, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी।पुटकी थाना क्षेत्र के 17 नंबर स्थित एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के वर्कशॉप के निकट गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से बमबाजी की और एक राउंड हवाई फायरिंग भी की हालाकि फायरिंग की पुस्टि नही हो पायी। पुटकी पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा सुतरी बम बरामद किया हैं। इस घटना में कोई हताहत नही हैं। इधर सुचना पाकर मौके पर पंहुची पुटकी पुलिस ने बम को जब्त किया। घटना के पश्चात आउटसोर्सिंग में रात्रि पाली में काम करने वाले कर्मी भयभीत है एवं सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इधर कम्पनी के प्रबंधक हरिहर चौहान ने पुटकी थाना के लिखित शिकायत की हैं। शिकायत में कहा कि 4 जनवरी रात करीब सवा 12 बजे सिफ्ट निशिकांत सिंह ने सुचना दिया कि एक मोटर साईकिल पर सवार दो युवक कैम्प के पास आये। और कुछ समान फेक भाग गए, उधर जाकर देखा तो पाया कि सुतली से लपेटा हुआ बम पड़ा था। सुचना पाकर पुटकी पुलिस पंहुची और बम को जब्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *