• Sun. Jul 5th, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिंदरी में होगा प्रदेश स्तरीय आयोजन, तैयारियों को लेकर झरिया में भाजपा की अहम बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jul 5, 2026
crescent ad

 

झरिया: केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे देशव्यापी कार्यक्रमों के तहत महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सिंदरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की। इसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनता श्रमिक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

बैठक में सिंदरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा, आमजनों की अधिकतम भागीदारी, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, विधानसभा स्तर पर चल रहे SIR अभियान तथा संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। हमें इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचारों को भी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।”

 

उन्होंने SIR अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा, “हर नागरिक अपनी संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराए। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का विवरण सही रूप से दर्ज हो और अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो।”

 

बैठक में सिंदरी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनता श्रमिक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *