
आदित्यपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में व्यापक पैदल गश्ती अभियान संचालित किया गया। गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है।
ऐसे तत्व या तो अपनी गतिविधियां बंद कर दें अथवा क्षेत्र छोड़ दें। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों के बीच भी पुलिस कार्रवाई का संदेश गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
