• Sun. May 10th, 2026

कुल्टी – सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप सएरिया में कवि गुरू रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती धूम -धाम से मनाई गई।

admin's avatar

Byadmin

May 10, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित भूत बंग्ला के पास शनिवार को कवि गुरू रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुल्टी प्रवीण नागरिक समाज द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जहा स्थानीय कलाकारों के माध्यम से रविंद्र संगीत सुनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक तापस लहरी को सम्मानित भी किया।

 

इस दौरान कुल्टी प्रवीण नागरिक समाज के वरिष्ठ सदस्य अमल मुखर्जी ने कहा कि कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर देश की शान थे। जिन्होंने गीतांजलि पर नोबेल पुरूस्कार प्राप्त किया। टैगोर द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्राप्त शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय राष्ट्रीय की धरोहर हैं। जिसने देश दुनिया में पहचान बनाई हैं।

 

इस अवसर पर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार ने कहा कि कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की याद में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय हैं। इस उम्र में भी ताजगी से भरे हुए हैं। जहा बाल कलाकार से लेकर बुजुर्ग लोग ने हिस्सा लिया। इस प्रकार का आयोजन और कहीं देखने को नहीं मिलता हैं। उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग करने वादा किया।

 

 

इस अवसर पर सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के उज्ज्वल मुखोपाध्याय, तापस लहरि, स्मोद्र लहरी, अमल मुखर्जी, दिलीप सुकूल, अमल मुखर्जी, सुजीत लायक, बिनोद माजी, श्यामल दास, उत्पल मजूमदार ,कालीदास सरकार, सुबीर सेन, अरूण घोष, श्यामल चटर्जी, समेत कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *