
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है । इस संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने मंत्री मंडल में बड़ा विस्तार किया है । जिसमें कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया । यह खबर टेलीविजन के माध्यम से प्रसारित होते ही पूरे कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल हो गया । जगह जगह पर भाजपा समर्थक पटाखे फोड़ने लगे एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर तथा मिठाई खिला कर इस यादगार पल का जश्न मनाया । वही कई भाजपा कर्मियों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी किया । आजादी के बाद से कुल्टी वासियों के लिए यह पहला सुनहरा पल है । जब कुल्टी विधानसभा निवासी सह विधायक डॉ अजय पोद्दार को केविनेट में मंत्री बनाया गया है । इसलिए यह अवसर और भी खास बन जा रहा है । वही इस बार कुल्टी की जनता ने भी भाजपा को अपना भरपूर समर्थन दिया । जिसके परिणाम से विरोधियों की आंखे चौंधिया गई । इतना ही नहीं पूरे बंगाल की जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है और समर्थन दिया । कुल्टी विधायक को कैबिनेट मंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद से सभी सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाओं की बौछार होने लगी । कई तृणमूल कर्मी भी शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहे । वही बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल , बेगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के शंकर शर्मा ,बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दीपक दुधानी , नियामतपुर मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव सचिन बालोदिया , चिरकुंडा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी गौसाला के सचिव अर्जुन अग्रवाल ,मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सचिव मयंक अग्रवाल ,बराकर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष हेमलेखा अग्रवाल , सचिव रजनी माधोगड़िया ,बराकर सृजन शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ,सचिव रितिका अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को बधाई दिया तथा इस क्षण को पूरे कुल्टी के लिए सुनहरा अवसर बताया है ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
