• Mon. Oct 19th, 2026

सरायकेला-खरसावां : चांडिल के ज्वेलर के घर डकैती कांड का खुलासा, SIT ने 24 लाख के जेवरात किये बरामद, जेल में रची गई थी साजिश*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 19, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल बस स्टैंड के समीप आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर 9-10 अक्टूबर की रात हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में लूटे गए लगभग 24 लाख के जेवरात बरामद करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 कुख्यात डकैत पहले ही हजारीबाग से गिरफ्तार किये जा चुके हैं। चांडिल अनुमंडल एसडीपीओ कार्यालय में अधिकारी द्वारा पत्रकारों जानकारी देते हुए।
पुलिस के अनुसार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी और नकदी की डकैती की थी। मामले में चांडिल थाना कांड संख्या 137/2026 दर्ज किया गया था।
एसपी के निर्देश पर SDPO चांडिल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जांच में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हजारीबाग चौपारण के 5 कुख्यात डकैतों मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी और शेख जमील की पहचान हुई, जो चौपारण थाना कांड 252/2026 में पहले से जेल में हैं।
SIT ने आगे जांच में स्थानीय मास्टरमाइंड राहुल कुमार महतो (27), पिता- मन्टु महतो, सुकसारी, चांडिल को गिरफ्तार किया। वह कुरियर डिलीवरी का काम करता है। उसने बताया कि 2022-23 में घाघीडीह जेल जमशेदपुर में बंद रहने के दौरान उसकी मुलाकात मोहिउद्दीन और सोबराती से हुई थी। उसी ने उमंग चौधरी के घर की रेकी कर डकैतों को बुलाया था।
लूट का माल खरीदने वाले त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार (57), हारिना, बरोरा, धनबाद को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर 5142 ग्राम गला हुआ चांदी, 80 ग्राम गला हुआ सोना, 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 2 चांदी के स्वस्तिक, ब्रेसलेट में लगा कटा हुआ हीरा, 2 मोबाइल और 1 हीरो होंडा बाइक बरामद की गई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *