
आदित्यपुर (का.प्र.)। आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा मेले के दौरान महिला रानी महाकुड़ के घायल होने की घटना को लेकर दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। समिति के अध्यक्ष लालटू महतो ने झूले से गिरने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि महिला के साथ हादसा झूले के संचालन के दौरान नहीं, बल्कि झूला रुकने के बाद नीचे उतरते समय हुआ था।
लालटू महतो के अनुसार, झूला रुकने के बाद महिला नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गईं। इस घटना में उनके हाथ में चोट आई। उन्होंने कहा कि झूले में किसी प्रकार की
तकनीकी खराबी या संचालन संबंधी गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि घटना के समय वह स्वयं मैदान में मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने महिला को संभाला और बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद अस्पताल जाकर घायल महिला का हालचाल भी लिया।
महिला ने बताया कि इसमें झूला वाले का कोई गलती नहीं है.मै उतरते समय मेरा पैर फिसलने से यह हादसा हुई है. फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है मैं अभी ठीक हूं और कमेटी का धन्यवाद करती हूं। लालटू महतो ने बताया कि समिति वर्ष 1973 से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है,
जबकि पिछले करीब 30 वर्षों से मेले का भी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। प्रशासन के साथ मेला समिति के सदस्य और वॉलंटियर भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देती है।
किसी भी अप्रिय घटना के समय मानवीय संवेदना के साथ प्रभावित व्यक्ति की सहायता करना समिति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घटना को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
