• Tue. Jun 2nd, 2026

कुल्टी – बराकर से लापता एक 24वर्ष का युवक परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर स्टेशन रोड के आलू गद्दी के निकट के रहने वाले लांटरी विक्रेता का पुत्र 24 वर्ष सोनू विश्वकर्मा के लापता हुए तीन दिन हो गए हैं। जिसका आभी तक कुछ पता नहीं चलने पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा हैं। घटना को लेकर शहर में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही हैं हैं। परिवार वालों ने कुल्टी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई हैं। जब कि कुल्टी पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं।

एस संबंध में आलू गद्दी के निकट के रहने वाले लांटरी विक्रेता गणेश विश्वकर्मा और उन्की पत्नी मंजू विश्वकर्मा ने मगंलवार को बताया हैं कि तीन बहनों के बीच सोनू एकलौता पुत्र हैं। बीएसके कालेज मैथन से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं सोनू आईटीआई शिक्षा प्राप्त हैं। दस दिन पहले है प्रशिक्षक के दौरान रांची से बराकर आया था। खाना का वह बहुत सोकिन था और बिरयानी खाने के लिए नियामतपुर चला जाता था और देर रात होने पर कभी कभार अस्पताल रोड स्थित अपने दोस्त के घर भी सौ जाता था।

बताया जाता हैं 31 अप्रैल की रात से लापता हुए सोनू से खाना खाने को लेकर रात 9 बजकर 44 मिनट पर बातचीत हुई थी। उसके बाद से पिता से कोई बातचीत नहीं हुइ। पिता गणेश ने बताया हैं कि सोमवार की दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर सोनू का फौन आया और छह लाख रुपए की डिमांड की गई। जब हमलोगों ने कहा कि हमलोग बहुत गरीब हैं और आगे कुछ बात करनी चाही तो मोबाइल फोन को सूइच आंफ कर दिया गया। उसके बाद से सोनू से कोई संपर्क नहीं हैं। घटना को लेकर मां मंजू देवी का बुरा हाल हैं।

क्या कहती हैं पुलिस : कुल्टी थाना के एक अधिकारी ने अपहरण की घटना को लेकर संदेह जाहिर किया हैं। उन्होने कहा कि सोनू जिस दिन लापता हुआ हैं, उस दिन लच्छीपुर की एक लड़की के संपर्क में था। मोबाइल को ट्रेक करने पर मालूम चला कि उस लड़की से काफी देरी उसकी बातचीत हुई हैं। कुल्टी पुलिस उस लड़की से भी पूछताछ कर रही हैं और बहुत जल्द पुलिस मामले का उद्भेदन कर देगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *