• Mon. Aug 10th, 2026

कुल्टी बराकर – सावन के पावन अवसर पर सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: बराकर सृजन शाखा की ओर से रवको सावन के पावन अवसर पर सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शाखा की अध्यक्ष रितिका अग्रवाल, सचिव वेदिका लाठ, कोषाध्यक्ष निशि अग्रवाल एवं शाखा के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डांस, रैंप वॉक, अंताक्षरी एवं हाउजी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने खूब आनंद लिया। समारोह का विशेष आकर्षण “60 प्लस टाइमलेस चार्म क्वीन” रहा, जिसमें वरिष्ठ महिलाओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में एक विशेष स्किट के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। स्किट में बताया गया कि सावन और सिंधारा केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं हैं। इस अवसर पर हम नेत्रदान और अंगदान जैसे पुण्य कार्यों के प्रति भी लोगों को जागरूक कर सकते हैं। स्किट के माध्यम से संदेश दिया गया कि “नेत्रदान महादान है”।

नेत्रदान से किसी के जीवन में रोशनी लौटाई जा सकती है, वहीं अंगदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। इस प्रेरणादायक संदेश ने उपस्थित सभी सदस्यों को भावुक और जागरूक किया।

सृजन शाखा का यह सिंधारा उत्सव मनोरंजन, उमंग और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम ने सावन की खुशियों के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का संदेश भी दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *