• Fri. Apr 24th, 2026

कुल्टी – पिकअप भैन ने कुल्टी रेलवे फाटक में मारी जोरदार टक्कर , जिसे फाटक हुआ क्षतिग्रस्त।

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी : कुल्टी रेलवे-स्टेशन के पास शुक्रवार को कुल्टी थाना की ओर आ रही पिकअप भैन ने रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसको लेकर बराकर आरपीएफ ने गाड़ी को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को आसनसोल रेल न्यायालय को सुपुर्द कर दिया हैं।

इस संबंध में आसनसोल रेलमडंल अंतर्गत बराकर आरपीएफ के प्रभारी हवां सिंह जाखड़ ने बताया है कि सुबह में कुल्टी के इंदिरा गांधी न्यू कालोनी के रहने वाले केशव दा नाम का चालक पिकअप भैन से थाना मोड़ की ओर जा रहा था। इस दौरान रेलवे-स्टेशन के निकट रेल फाटक पर टक्कर मार दी। जिससे रेल फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। जिसको लेकर आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आसनसोल रेल न्यायालय को सुपुर्द कर दिया हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *