• Fri. Apr 24th, 2026

गर्री खुर्द से पीपल चौक तक सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

 

*प्रखण्ड केरेडारी बरियातू पंचायत अंतर्गत गर्री खुर्द से बरियातू तक की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से यह कार्य प्रारंभ हुआ है। निर्माण स्थल पर भाजपा युवा नेता सुनील कुमार ठाकुर और आजसू युवा नेता राजकुमार दास स्थानीय मुखिया पति विकास कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेताओं ने मौके पर अधिकारियों और संवेदक को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क को तय मानकों के अनुसार मजबूती से बनाया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

सड़क निर्माण शुरू होने से गार्री खुर्द, पीपल चौक समेत आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने विधायक रोशन लाल चौधरी और दोनों युवा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि अब बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से मुक्ति मिलेगी। व्यापार और आवागमन भी सुगम होगा।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि तय समय सीमा में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *