

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने कुल्टी विधायक को उनके कार्यालय में सम्मानित किया । इस संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है । इसके बाद से लगातार भाजपा विधायक को जगह-जगह सम्मानित किया जा रहा है । इसी क्रम में पश्चिम वर्धमान जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार को उनके कार्यालय में सम्मानित किया ।
इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विधायक को साल बुके मोमेंटो और मिठाई देकर सम्मानित किया । इस दौरान विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी है
। अब यहां विकास के कई कार्य किए जाएंगे । लोगों ने सरकार बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है । उन्होंने व्यापारियों एवं अन्य लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पश्चिम वर्धमान जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पवन गुटगुटिया अध्यक्ष अजय खेतान सचिव संजय बाजोरिया कार्यकारी अध्यक्ष सचिन बालोदिया आकाश वर्मा राजेश डोकानियां सहित अन्य सदस्य मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
