

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर रेल क्वार्टर स्थित आरपीएफ के ओल्ड बैरक के निकट रेलवे लाइन से सटे लगभग एक दर्जन अवैध क्वार्टर को मगंलवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जिससे अवैध कब्जाधारियों के बीच हडकंप मचा हुआ हैं। मालूम हो कि आसनसोल रेल प्रशासन ने रेल कोरिडोर बनाने के लिए फोर लाइन का निर्माण हेतू रेलवे की जमीन पर बसे अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पिछले साल बुलडोजर कारवाई की थी। लेकिन आसनसोल नगर निगम के एमआइसी इंद्राणी मिश्रा ने आंदोलन कर रेल का काम रूकवा दिया था।
आसनसोल रेलमडंल अंतर्गत बराकर आरपीएफ के इंस्पेक्टर इंचार्ज हवांसिंह जाखड़, सीतारामपुर जीआरपी और सीतारामपुर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का दल ने संयुक्त रुप से बराकर रेल क्वार्टर में रेल की जमीन पर बसे अवैध कब्जाधारियों से रेल की जमीन मुक्त करवाई।
रेल अधिकारियों ने बताया हैं कि बराकर रेलवे पुल से लेकर कुल्टी रेलवे-स्टेशन तक लगभग दज॔नों कब्जाधारियों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। रेलवे लाइन से सटे बलतोड़िया के लोग रेल और सेल का पानी का दुरुपयोग करते हैं। जिससे रेल और सेल को भारी नुकसान होता हैं। रेलवे की जमीन खाली नहीं करने पर रेल कोरिडोर के फोर लाइन बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जब कि रेलवे की जमीन खाली करने को लेकर नोटिस भी दी गई है। उसके बावजूद कब्जाधारी कुंभकर्ण की नींद सोए हुए हैं। लेकिन अब रेल प्रशासन छोड़ने वाला नहीं हैं। अपनी इच्छा से लोग खाली नहीं करते हैं तो रेल प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
