
*चक्रधरपुर* दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक DRM तरुण हुरिया ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला की सुरक्षित प्रसव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरपीएफ कर्मियों एवं रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, 05 जुलाई 2026 को राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की महिला कांस्टेबल एस. खातून, एएसआई पी.पी. यादव, एएसआई अनुज कुमार तथा स्टेशन अधीक्षक मिथिलेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही रेलवे कर्मियों की मदद से महिला ने सुरक्षित रूप से एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मां और नवजात को बेहतर इलाज एवं देखभाल के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशीलता और सेवा भावना भारतीय रेलवे की यात्री सुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य रेलवे कर्मचारियों के मानवीय मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
इस अवसर पर संबंधित रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और मानवीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह घटना रेलवे कर्मियों की सजगता, तत्परता और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
