
आदित्यपुर। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 6 से 12 जुलाई तक गम्हरिया प्रखंड के उदयपुर गांव में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन पौधरोपण, तीसरे दिन प्रौढ़ शिक्षा जागरूकता अभियान, चौथे दिन त्रिनेत्र हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, पांचवें दिन हाईफाई जमशेदपुर एनजीओ द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण तथा छठे दिन मानव तस्करी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। अंतिम दिन सामुदायिक संपर्क, ग्रामीणों से फीडबैक और शिविर की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन ने शिविर को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
