• Sat. Apr 25th, 2026

पुलिया में पारापेट निर्माण कराया जाए : त्रिशानु राय

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : एनएच 75 ई० बड़ी बाजार , चाईबासा मुख्य मार्ग में एलआईसी बिल्डिंग के पास पुलिया के दोनों तरफ पारापेट नहीं रहने की स्थिति में आवागमन करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन लोग असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो रहे है विशेषकर विद्यालय आने जाने के क्रम में छोटे बच्चों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण पुलिया में सरिया के निकले होने के कारण कोई की संभावित दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

रात्रि के समय उल्लेखित मार्ग पर बड़ी भारी वाहन भी चलते है।जनहित में मामले पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को एनएच कार्यालय पहुँचकर विभागीय सहायक अभियंता हरि सिंह मुंडा तथा कनीय अभियंता मनीष कुमार भगत को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पुलिया के दोनों तरफ पारपेट निर्माण करवाने का मांग किया है।

त्रिशानु राय ने आगे ऐतिहातन मांग करते हुए कहा कि यथा शीघ्र पुलिया के दोनों तरफ अस्थाई तौर पर ब्रैकेटिंग करते हुए सेफ्टी रिबन आदि लगवाया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। जिसपर विभागीय अभियंताओं ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *