• Thu. Jul 9th, 2026

स्व. टेकलाल साव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंद महिलाओं को बांटी गई साड़ियां

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

बेरमो / बरई-

 

नावाडीह प्रखंड के उपरघाट क्षेत्र अंतर्गत बरई गांव में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय टेकलाल साव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. टेकलाल साव सरल, संघर्षशील और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम कि शुरुआत स्व. टेकलाल साव की स्मृति में गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

 

कार्यक्रम में स्व. टेकलाल साव की पत्नी बंधनी देवी, पुत्र चिंतामणि साव, उपेंद्र साव, रविशंकर साव, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री कुंदन साव, भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री भैरव महतो, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू, भाजपा नेता भागीरथ महतो, मनोज महतो, सुजीत सिंह, बरई पंचायत के मुखिया विजय कुमार रवि, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कालेश्वर रविदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *