• Thu. Jul 9th, 2026

कोनार परियोजना में धूमधाम से मनाया गया डीवीसी@79 का समापन समारोह

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

बेरमो/ कोनार –

 

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस समारोह का समापन बुधवार को कोनार परियोजना में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच हुआ।

 

अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रमों में ‘रन फॉर डीवीसी’ दौड़, पौधारोपण अभियान तथा कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन प्रमुख आकर्षण रहे।

 

इस दौड़ में परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, अभियंता एवं सुरक्षा कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतिभागियों ने टीम भावना और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए डीवीसी के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

 

परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाए गए आधुनिक मनोरंजन केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। केंद्र में इंडोर खेल, पुस्तकालय तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने इसे कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

समापन समारोह में वरीय प्रबंधक विशाल यादव, गोपाल महतो, डॉ. बी.एन. मंडल, डॉ. एजाज अहमद, प्रबंधक (विद्युत) गौतम कुमार, चंदन कुमार, कार्यपालक चंद्रशेखर प्रसाद, राउतू सोरेन सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएसआर विभाग के सुनील कुमार, राकेश, भास्कर, अमन टोप्पो, नंदलाल, विवेक, दिनेश किस्कु और टेकलाल महतो ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीवीसी के 79 वर्षों का सफर ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की मजबूत परंपरा का प्रतीक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *