
सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा रांची NH33 पर दूबराजपुर के समीप आज एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ऑटो की टक्कर से चांडिल गांगुडीह आईटीआई का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र की पहचान सुंदर कालिंदी, पिता कार्तिक कालिंदी, निवासी चांडिल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुंदर कालिंदी NH33 से गुजर रहा था, तभी दूबराजपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा जिला मंत्री आकाश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से घायल छात्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
हाईवे NH33 पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। हम ईश्वर से घायल छात्र सुंदर कालिंदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
