• Fri. Jul 3rd, 2026

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मिले डॉ. रवि रंजन कुमार, स्वास्थ्य और जनकल्याण पर हुई सार्थक चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2026
crescent ad

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

*हुसैनाबाद।* हुसैनाबाद स्थित के. के. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रवि रंजन कुमार ने बिहार के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यसभा सांसद का सम्मान किया तथा विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान, गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सामाजिक समरसता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।

डॉ. रवि रंजन कुमार ने चिकित्सा क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है और इसके लिए सरकार, चिकित्सकों तथा सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

वहीं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जनहितकारी पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की बात कही।

शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों ने भविष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर मिलकर कार्य करने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *