
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका ने एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर माली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि माली थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत अंतर्गत लोकनाथ गांव निवासी मुकेश कुमार पांडेय पिछले करीब तीन महीनों से उसे परेशान कर रहा था। शिक्षिका के अनुसार, आरोपी उसकी तस्वीरों और वीडियो को एडिट कर ब्लैकमेल करता था तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई और 16 अगस्त 2026 को आरोपी उसे ताराचंडी मंदिर के समीप स्थित एक होटल में ले गया, जहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिया। इसके बाद उन तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से उसे लगातार धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता के अनुसार, 30 अगस्त को रक्षाबंधन के बाद घर लौटने के दौरान भी आरोपी ने उसे धमकी दी और ब्लैकमेल किया। इस मामले में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन पर थाना कांड संख्या 173/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
