• Sat. Oct 31st, 2026

गम्हरिया। थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में लेकर पूछताछ,पारिवारिक विवाद की शिकायत करने देर रात पहुंची थी थाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 31, 2026
crescent ad
गम्हरिया  । सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। दुग्धा गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने के एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि पूरे मामले की जांच वरीय अधिकारियों की निगरानी में चल रही है। पीड़िता के अनुसार, वह पारिवारिक विवाद और पति की कथित मारपीट से परेशान होकर गुरुवार की रात करीब 11 बजे शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाना पहुंची थी।
रात अधिक हो जाने और घर लौटने पर पति द्वारा दोबारा मारपीट किए जाने की आशंका के कारण वह थाने में ही रुक गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ जबरदस्ती की। उसने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की।
महिला के मुताबिक, बचाव के दौरान उसने पास में पड़ा चाकू उठा लिया, जिससे कथित तौर पर पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लग गई। उसने कमरे और अपने कपड़ों पर खून के निशान होने की बात भी कही है। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
*एसडीपीओ कर रहे मामले की जांच*
घटना की सूचना सामने आने के बाद सरायकेला एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात गम्हरिया थाना परिसर में एसडीपीओ द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बंद कमरे में बैठक किए जाने की भी चर्चा है। एसडीपीओ ने वीडियो बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय परीक्षण और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
थाने में सुरक्षा और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची महिला द्वारा पुलिसकर्मी पर लगाए गए इस गंभीर आरोप ने पुलिस व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : चांडिल डैम में 13 करोड़ की कथित गड़बड़ी का मामला गरमाया, जांच समिति के सामने उठे तीखे सवाल, फाइलें रांची ले गई टीम* *116 गांव प्रभावित फिर विकास सिर्फ 43 में क्यों, मास्टर कार्ड किसके कब्जे में है, मृत व्यक्ति के नाम पर भुगतान कैसे हुआ, हेवेन गांव पर टिकी निगाहें*
Adityapur : ऑटो क्लस्टर में हुआ आईएफक्यूएम और टाटा स्टील का विशेष सेमिनार, गुणवत्ता सुधार से ही वैश्विक पटल पर चमकेंगे आदित्यपुर के उद्योगः इन्दर अग्रवाल
झामुमो के वरिष्ठ नेता रोड़या सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी नेता अरविंद कुमार उनके आवास पर मिले और ईश्वर से स्वास्थ लाभ की कामना की 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed