• Sat. May 16th, 2026

राजकमल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग से सभी विकृतियों का नाश, एस.के. मिश्रा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2024
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 2000 बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने योग किया ।योगासन प्रारंभ से पहले विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से सभी विकृतियों का नाश होता है ।माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयास के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ के190 देशों ने इसका समर्थन किया और इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई। आज विश्व के अधिकांश देशो मे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में योग शिविरों का आयोजन हुआ है और योग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है योग से सभी प्रकार की बीमारियाँ दूर होती हैं ,तन एवं मन पुष्ट होता है इसलिए हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए ।

इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनियाँ, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार के साथ द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट से शुभम खंडेलवाल एवं राहुल सुरेखा उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *