
आदित्यपुर (का.प्र.)। कुलुपटांगा बस्ती, आदित्यपुर-02 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू सरदार को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला का डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
संस्था की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।
फाउंडेशन ने श्री सरदार को संगठन के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के हितों की रक्षा तथा मानवाधिकार संबंधी मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि लालबाबू सरदार पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

