
बेरमो/ बोकारो थर्मल-
केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक आयोजित कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक (प्रशासन) अलेक्जेंडर ए. कुजूर, वरिष्ठ महाप्रबंधक मनीष कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे ने स्कूल की शैक्षणिक प्रगति और विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ वर्तमान में सामने आ रही आवश्यकताओं और समस्याओं को भी समिति के समक्ष रखा।

समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों ने विद्यालय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्कूल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में पढ़ाई की गुणवत्ता को और बेहतर करने, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक माहौल तैयार करने तथा विद्यालय के समग्र विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों और समिति के सदस्यों की ओर से मिले सहयोग के आश्वासन से विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।
बैठक के समापन पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार पाठक ने सभी पदाधिकारियों, समिति सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
