• Fri. Jun 26th, 2026

मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजा, नौकरी एवं पेंशन देने पर बनी सहमति

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

 

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 स्थित बोलबम पेट्रोलियम कंपनी के माध्यम से गुजरात में कार्यरत साजु केशरी ने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा न्याय एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ लगातार वार्ता की जा रही थी।

 

आज कंपनी प्रबंधन द्वारा मृतक साजु केशरी का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही कंपनी एवं परिजनों के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। सहमति के अनुसार मृतक के परिवार को ₹3,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार हेतु ₹10,000 की सहायता राशि देने पर भी सहमति बनी।

 

इसके साथ ही मृतक के आश्रितों को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने, परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने तथा कार्य अवधि से संबंधित ग्रेच्युटी (Gratuity) का भुगतान करने पर भी सहमति बनी।

 

इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष दीपक महतो के नेतृत्व में संजय गोराई, राज महतो, रोहित प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और उनकी सहमति से मामले का समाधान निकाला गया।

 

मृतक साजु केशरी के निधन पर उपस्थित सभी लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *