• Mon. Nov 23rd, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत उपायुक्त के निर्देशानुसार बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध जिले में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कई गई

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

*झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत उपायुक्त के निर्देशानुसार बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध जिले में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कई गई…*

 

जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण व जागरूकता रैली, ग्राम स्तर पर महिला बैठकों के जरिए किया गया जागरूक…

 

 

सरायकेला। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत विभागीय निर्देश के आलोक में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को जिले में बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में बाल विवाह की रोकथाम एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

इस क्रम में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं आमजनों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा लैंगिक समानता के महत्व से अवगत कराया गया।

 

वहीं, ग्राम स्तर पर महिलाओं की बैठक आयोजित कर बाल विवाह से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक प्रभाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी साझा की गई। साथ ही महिलाओं को अपने परिवार एवं समुदाय में इस विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम, बालिकाओं के अधिकारों एवं शिक्षा की सुरक्षा तथा महिला एवं पुरुष के बीच समानता की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

 

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम स्तर पर सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बाल विवाह मुक्त एवं लैंगिक समानता आधारित समाज के निर्माण के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *