
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। इन दिनों बड़कागांव वन प्रक्षेत्र में हाथियों के झुंड का विचरण जारी है। बीती रात नापोखुर्द पंचायत के इसको (बीहड़िया) गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड ने कई किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ घर और पोल्ट्री फार्म को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के झुंड ने सूरज कुमार साव के घर तथा रोशन कुमार, पिता गणेश साव, के मुर्गी पोल्ट्री फार्म को क्षतिग्रस्त कर दिया। फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का झुंड मुरली पहाड़ के ऊपर स्थित इंदिरा जंगल (शिव डोंगरी) की ओर चला गया। हाथियों के लगातार विचरण से इलाके के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद स्थानीय मुखिया गणेश साव एवं पंचायत समिति सदस्य गणेश साव ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
इस संबंध में बड़कागांव वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने कहा कि हाथियों के हमले एवं नुकसान से प्रभावित लोगों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखने, हाथियों को बेवजह नहीं छेड़ने, रात में अकेले घर से बाहर नहीं निकलने तथा सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
